1 of 4
माघ पूर्णिमा 2025
– फोटो : Amar Ujala
महाकुंभ 2025 में पहली बार यह देखा जा रहा है कि मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान के बाद भी माघी पूर्णिमा पर करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज संगम पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दौरान कौन सा कार्य करना अनिवार्य है।
![Magh Purnima Snan: आज माघी पूर्णिमा पर स्नान के बाद जरूर करें ये काम, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति Maha Kumbh 2025 Magh Purnima Snan Shubh Muhurat on this auspicious day in hindi](https:https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2025/01/13/pashha-paranaema-para-sagama-ma-dabka-lgana-ka-le-umaugdha-sharathathhal_0ee72d2d031154f223ec4911fb0e193d.jpeg?q=65)
2 of 4
माघ पूर्णिमा 2025
– फोटो : अमर उजाला।
माघी पूर्णिमा तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार माघी पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार को है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ हो रही है और इसका समापन 12 फरवरी 2025 को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार माघी पूर्णिमा 12 फरवरी है।
![Magh Purnima Snan: आज माघी पूर्णिमा पर स्नान के बाद जरूर करें ये काम, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति Maha Kumbh 2025 Magh Purnima Snan Shubh Muhurat on this auspicious day in hindi](https:https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2025/01/14/mahakumbh_04c37b64080c4fd8bfdfb2340f742c0d.jpeg?q=65)
3 of 4
माघ पूर्णिमा 2025
– फोटो : सूचना विभाग
माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा के दिन सौभाग्य और शोभन योग का संयोग बन रहा है। पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान का तीन शुभ मुहूर्त है। पहला मुहूर्त प्रातः 5:19 बजे से 6:10 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त प्रातः 7:02 बजे से 8:25 बजे तक है। वहीं, तीसरा मुहूर्त प्रातः 8:25 बजे से प्रातः 9:49 बजे तक है। इन मुहूर्त में स्नान करना काफी फलदाई माना जाएगा।
![Magh Purnima Snan: आज माघी पूर्णिमा पर स्नान के बाद जरूर करें ये काम, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति Maha Kumbh 2025 Magh Purnima Snan Shubh Muhurat on this auspicious day in hindi](https:https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/12/18/jayatashha-shasatara-ma-thana-ka-mahatava_b12e2f3a501a609ff5c71289e71d2698.jpeg?q=65)
4 of 4
माघ पूर्णिमा 2025
– फोटो : adobe stock
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए, इस दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्नति, पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है, ऐसा विश्वास है। इस दिन अन्न, धन, तिल, गुड़ और घी का दान करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन गरीबों को भोजन कराने से विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने से सभी प्रकार के कष्ट और पाप समाप्त होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।