05:43 AM, 12-Feb-2025
आज समाप्त होगा कल्पवास
माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही संगम की रेती पर चलने वाला एक महीने का कल्पवास भी बुधवार को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद, कल्पवासियों और संतों के जाने का क्रम शुरू हो जाएगा।
05:25 AM, 12-Feb-2025
ऐसा पहली बार
महाकुंभ 2025 में पहली बार यह देखा जा रहा है कि मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान के बाद भी माघी पूर्णिमा पर करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज संगम पहुंच रहे हैं।
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, UP: Additional Mela Officer Vivek Chaturvedi says, “Today is the snan of ‘Maghi Purnima’. This time an unexpected crowd has come to the Mela. The snan is going on. A large number of devotees are coming here. All preparations have been… pic.twitter.com/jQB1t5AOis
— ANI (@ANI) February 11, 2025
05:24 AM, 12-Feb-2025
माघी पूर्णिमा का महत्व
हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान, विशेषकर तीर्थराज प्रयाग के संगम में करना शुभ माना जाता है। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस तिथि पर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से जीवन में समृद्धि, सुख, और शांति की प्राप्ति होती है। इस वर्ष प्रयागराज में 144 वर्षों बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिससे माघी पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है।
05:22 AM, 12-Feb-2025
महाकुंभ नगर में जुट रहे हैं श्रद्धालु
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, UP: Massive crowd throng Triveni Sangam, to take holy dip, on the occasion of #MaghPurnima
(Drone visuals) pic.twitter.com/nYbNdcCzUu
— ANI (@ANI) February 11, 2025
05:08 AM, 12-Feb-2025
Mahakumbh 2025 Live : माघी पूर्णिमा पर संगमनगरी में जनसैलाब, करोड़ों श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी
माधी पूर्णिमा के अवसर पर आज श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पावन पर्व पर आस्था और अत्साह के साथ हजारों-लाखों श्रद्धालुओं का रेला स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ रहा है।