Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time 3 March: रमजान के पाक, मुबारक और मुकद्दस महीने की शुरुआत हो चुकी है. रोजेदारों ने रविवार 2 मार्च 2025 को पहला रोजा पूर्ण किया. अब इसके बाद आज सोमवार, 3 मार्च को दूसरा रोजा रखा जाएगा.
बता दें कि रमजान के दौरान पूरे महीने रोजा रखने का महत्व है, क्योंकि रोज इस्लाम के पांच फर्ज में एक माना जाता है। ‘संयम’ और ‘सब्र’ की कड़ी परीक्षा से गुजरते हुए रमजान के पूरे महीने रोजेदार रोजा रखकर नेमत और अल्लाह की रहमत हासिल करते हैं.
सहरी-इफ्तार का समय
रमजान में दूसरे दिन के रोजे का भी महत्वपूर्ण माना गया है. दूसरा रोजा ईमान की कसावट है. रोजा रखने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि गलत समय पर किए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता. आइए जानते हैं रमजान के दूसरे दिन सहरी और इफ्तार का समय क्या है?
इस बात का भी ध्यान रखें कि, अलग-अलग शहरों के अनुसार शहरी और इफ्तार के समय में भी कुछ मिनटों का अंतर हो जाता है. ऐसे में जान लीजिए कि सोमवार 3 मार्च को दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या है. आप भी अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय देखकर रोजा खोलने और रोजा रखने की तैयारी कर सकते हैं (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-
रमजान 2 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 3 March in India) |
शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:25 | शाम 06:25 |
मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:44 | शाम 06:45 |
हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:21 | शाम 06:24 |
कानपुर (Kanpur) | सुबह 05:13 | शाम 06:13 |
लखनऊ (Lucknow) | सुबह 05:10 | शाम 06:10 |
कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:55 | शाम 05:41 |
मेरठ (Meerut) | सुबह 05:23 | शाम 06:21 |
नोएडा(Noida) | सुबह 05:24 | शाम 06:24 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:24 | शाम 06:29 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:44 | शाम 06:45 |
पटना (Patna) | सुबह 04:54 | शाम 06:54 |
रांची (Ranchi) | सुबह 04:53 | शाम 05:57 |
चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:13 | शाम 06:19 |
ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: रमजान का मुबारक माह शुरू, रोजेदार एक क्लिक में जानें पूरे महीने सहरी-इफ्तार का समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.