लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ स्थित ’बहुउद्देशीय हाल’ में आज सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 36 रेल कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल वित्त प्रबंधक श्री उमेश कुमार की उपस्थिति में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री प्रमोद कुमार भारती ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा सभी 36 कर्मचारियों को समापक भुगतान के रूप में समापक राशि के प्रपत्र और सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि रेलवे की प्रगति और विकास में इन कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय रहा है।

मंडल वित्त प्रबंधक श्री उमेश कुमार ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि रेलवे परिवार में इन कर्मचारियों का योगदान सदैव याद किया जाएगा।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल भावुक और गरिमामय रहा।