रॉबर्ट्सगंज/एबीएन न्यूज। जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आज स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती और अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा महोत्सव का उद्देश्य देश के अमर शहीदों और बलिदानियों को स्मरण करना है, जिन्होंने कठिन संघर्ष कर आज़ादी दिलाई। उन्होंने स्कूली बच्चों की देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत सुन्दर नृत्यों की सराहना की।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने “हर घर तिरंगा” अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर, विद्यालय और सरकारी कार्यालयों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराए। उन्होंने झंडा फहराते समय केसरी रंग की पट्टी हमेशा ऊपर रखने की बात भी याद दिलाई।

कार्यक्रम में डीएवी स्कूल, जीजीआईसी कॉलेज और गुरुनानक स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही तिरंगा झंडा से संबंधित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने स्टालों का निरीक्षण किया और तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई।
![]()












