रॉबर्ट्सगंज/एबीएन न्यूज। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि यह यात्रा प्रातः 8:30 बजे बढ़ौली चौराहा से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि यह अभियान वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है। पिछले कुछ वर्षों में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव का प्रतीक बन चुका है।
संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार, हर घर तिरंगा अभियान 2025 को 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिला स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्रा में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अपने निर्धारित स्थान और समय पर प्रतिभाग करेंगे। साथ ही “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव” कार्यक्रम को भी शामिल किया जाएगा।
![]()












