• Contact Us
  • Download e-Paper
Sunday, March 1, 2026
Asian Bureau News Network
Advertisement
  • Home
  • Breaking News
    Ajmer: अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शिया मुस्लिम महासभा ने किया तीन दिवसीय शोक का एलान, आयोजित हुईं शोक सभाए

    Ajmer: अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शिया मुस्लिम महासभा ने किया तीन दिवसीय शोक का एलान, आयोजित हुईं शोक सभाए

    UP: देवर से अफेयर, युवक ने भाभी को चाकू से गोदा, फिर खुद ने भी दी जान; सात साल पहले लव मैरिज करके लाया था राकेश

    UP: देवर से अफेयर, युवक ने भाभी को चाकू से गोदा, फिर खुद ने भी दी जान; सात साल पहले लव मैरिज करके लाया था राकेश

    भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

    भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

    Israel-Iran War: कारोबारियों की बढ़ी चिंता, जूता उद्योग पर संकट; व्यापार में 40 प्रतिशत गिरावट की आशंका

    Israel-Iran War: कारोबारियों की बढ़ी चिंता, जूता उद्योग पर संकट; व्यापार में 40 प्रतिशत गिरावट की आशंका

    Pakistani Drone Over LoC: पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    Pakistani Drone Over LoC: पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    Maharashtra: नागपुर में बड़ा हादसा, विस्फोटक कारखाने में धमाका; 15 की मौत

    Maharashtra: नागपुर में बड़ा हादसा, विस्फोटक कारखाने में धमाका; 15 की मौत

    Trending Tags

  • Latest
  • राष्‍ट्रीय

    ‘PM मोदी ने ट्रंप के दबाव में की अमेरिका से ट्रेड डील’, पंजाब के बरनाला में राहुल गांधी ने भरी

    शराब पिलाकर कर्मचारियों को बांधा, एक्ट्रेस के पिता को टेप से लपेटकर मारा, हत्यारे बन गए टूरिस्ट

    PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कु

    भाकपा के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख

    हैदराबाद के मंदिर में मूर्ति टूटने की अफवाह से फैला तनाव, पुलिस ने क्या दिया अपडेट?

    SC बदलेगा 40 साल पुरानी पर्यावरण याचिकाओं का नाम, कहा- ‘नए आवेदन के चलते होता है भ्रम’

    Trending Tags

  • उत्तर प्रदेश

    UP: खामेनेई की हत्या पर फूट-फूटकर रोईं महिलाएं और पुरुष, शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन

    UP: ‘मेरे साथ नहीं तो किसी के साथ नहीं’, देवर ने खेला खूनी खेल; चारों ओर फैला खून देख हर किसी का दहल उठा दिल

    UP: खामेनेई की मौत पर मौलाना शहाबुद्दीन ने जताया दुख, प्रदर्शन करने वालों से अपील- अमन और शांति बनाएं रखें

    Barabanki News: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर दो किसानों की मौत, एक को बचाने में गई दूसरे की जान

    UP: अमेरिका-इस्राइल व ईरान युद्ध ने यूपी के निर्यातकों की बढ़ाई टेंशन, 9000 करोड़ के हस्तशिल्प उत्पाद का होता है निर्यात

    UP: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में खलबली, आईवीआरआई में होगा पोस्टमॉर्टम

  • अन्य राज्य

    दिल्ली: बरी होने के बाद संकटमोचन की शरण में केजरीवाल, सपरिवार हनुमान मंदिर में टेका मत्था

    Basti News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, बच्चों के सामने मां से रेप, महिला ने मौत को लगाया गले

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ‘भगवा गढ़’ में सपा को मिलेगी ताकत! बीजेपी को लगेगा झटका?

    270 लोगों की जान लेने वाले एयर इंडिया हादसे पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, जानें क्या दिया आदेश

    ‘दिल्ली में विकास या नामकरण की राजनीति’, मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने पर कांग्रेस ने घेरा

    मत्स्य विभाग में धांधली का आरोप, सड़कों पर उतरी निषाद पार्टी, अधिकारियों के निलंबन की मांग

    Trending Tags

  • अंतराष्ट्रीय

    ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी भीषण जंग, अब आया भारत का रिएक्शन, जानें MEA ने क्या कहा?

    पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर

    ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप या बन जाएगी बात? US ने जिनेवा मीटिंग में तेहरान के सामने रखीं ये शर्त

    नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा – ‘भारत हमारा महान दोस्त…’

    बम की धमकी से मचा हड़कंप! ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को खाली करना पड़ा आवास, जानिए पूरा मामला

    UN ने खोली PAK की पोल, मुनीर सेना ने अफगानिस्तान में नागरिकों पर बरसाए थे बम, तालिबान के दावे प

  • मनोरंजन
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • धर्म / ज्योतिष्
No Result
View All Result

‘वोटर लिस्ट में नागरिकों को शामिल करना और निकालना EC का अधिकार’, बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने

Asian Bureau News by Asian Bureau News
August 12, 2025
in राष्‍ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को कहा कि मतदाता सूची में नागरिकों या गैर-नागरिकों को शामिल करना या बाहर करना निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में है और कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में नागरिकता के निर्णायक प्रमाण के रूप में आधार, मतदाता कार्ड को स्वीकार नहीं करने के उसके रुख का भी समर्थन किया.

संसद के अंदर और बाहर SIR पर बढ़ते घमासान के बीच, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा, “विवाद मोटे तौर पर विश्वास की कमी का मामला प्रतीत होता है, क्योंकि निर्वाचन आयोग ने दावा किया कि कुल 7.9 करोड़ मतदाताओं में से करीब 6.5 करोड़ लोगों को कोई दस्तावेज दाखिल करने की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि वे या उनके माता-पिता 2003 की मतदाता सूची में शामिल थे. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एसआईआर कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करते हुए यह टिप्पणी की.

कई विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिकाएं

एक याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी की ओर से निर्वाचन आयोग पर SIR में 5 करोड़ लोगों के अनुमानित रूप से नाम काटने का आरोप लगाने के बाद, पीठ ने संकेत दिया कि अगर उसे कुछ भी संदिग्ध लगता है, तो वह उन सभी को मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दे सकती है. याचिकाएं दायर करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हैं.

पीठ ने याचिकाकर्ताओं से तीखे सवाल पूछे और कहा कि किसी जीवित व्यक्ति को मृत या मृत व्यक्ति को जीवित घोषित करने में, अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि को सुधारा जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने क्या कहा?

पीठ ने सिंघवी से कहा, ‘‘नागरिकता देने या छीनने का कानून संसद द्वारा पारित किया जाता है, लेकिन नागरिकों और गैर-नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और बाहर करना निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में है.’’ शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से सहमति जताई कि आधार और मतदाता पहचान पत्र को नागरिकता के निर्णायक प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा और कहा कि इसके समर्थन में अन्य दस्तावेज भी होने चाहिए.

पीठ ने सिंघवी से कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग का यह कहना सही है कि आधार को नागरिकता के निर्णायक सबूत के तौर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है, इसे सत्यापित करना होगा. आधार अधिनियम की धारा-9 में स्पष्ट रूप से ऐसा कहा गया है.’’

अधिवक्ता ने चुनाव आयोग पर लगाए 5 करोड़ मतदाता के नाम काटने का आरोप

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि 2003 (बिहार में अंतिम गहन पुनरीक्षण का वर्ष) और 2025 के बीच 22 साल की अवधि में कई लोगों ने पांच से छह चुनावों में मतदान किया था, लेकिन चुनाव से दो महीने पहले अचानक यह कहा जाने लगा कि इन लोगों के नाम सूची में नहीं होंगे. सिंघवी ने निर्वाचन आयोग पर 5 करोड़ लोगों को अवैध घोषित करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘5 करोड़ लोगों की नागरिकता पर संदेह नहीं किया जा सकता है.’’ इस पर पीठ ने कहा कि यदि कुछ भी संदिग्ध पाया गया तो वह 2025 की सूची में शामिल सभी लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दे सकती है.

सिंघवी ने इस बात पर सहमति जताई कि निर्वाचन आयोग के पास मतदाता सूची में नागरिकों या गैर-नागरिकों को शामिल करने या बाहर करने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग नागरिकता का निर्धारण नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग का उद्देश्य कभी भी नागरिकता का पुलिसकर्मी बनना नहीं है. यहां जो हो रहा है वह वास्तव में नाम हटाना है. निर्वाचन आयोग नागरिकता का निर्धारक नहीं बन सकता है.’’

सांसद मनोज झा की याचिका पर सिब्बल ने दी दलील

राजद नेता मनोज झा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि निवासियों के पास आधार, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद, निर्वाचन अधिकारियों ने इन दस्तावेजों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. पीठ ने कहा, ‘‘क्या आपकी दलील यह है कि जिन लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं है, लेकिन वे बिहार में हैं, इसलिए उन्हें राज्य का मतदाता माना जाना चाहिए? इसकी अनुमति दी जा सकती है. उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाने या जमा करने होंगे.’’

जब सिब्बल ने कहा कि लोगों को अपने माता-पिता के जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज खोजने में कठिनाई हो रही है, तो न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, ‘‘यह बहुत ही चलताऊ बयान है कि बिहार में किसी के पास दस्तावेज नहीं हैं. अगर बिहार में ऐसा होता है, तो देश के अन्य हिस्सों में क्या होगा?’’

पीठ ने कहा, ‘‘यदि 7.9 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ मतदाताओं ने SIR पर जवाब दिए हैं, तो इससे एक करोड़ मतदाताओं के लापता होने या मताधिकार से वंचित होने का सिद्धांत ध्वस्त हो जाता है.’’

सूची से 65 लाख से ज्यादा वोटरों को हटाने पर जताई आपत्ति

गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने इस प्रक्रिया के पूरा होने की समयसीमा और उन 65 लाख मतदाताओं के आंकड़ों पर सवाल उठाया, जिन्हें मृत या विस्थापित या अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत घोषित किया गया था.

राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए आंकड़ों पर सवाल उठाया और कहा कि 7.9 करोड़ मतदाताओं के बजाय कुल वयस्क जनसंख्या 8.18 करोड़ है और एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाताओं को हटाना है. यादव ने निजी रूप से अदालत से अपनी बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘वे (निर्वाचन आयोग) किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं ढूंढ़ पाए, जिसका नाम जोड़ा गया हो और बूथ स्तर के अधिकारी नाम हटाने के लिए घर-घर गए.’’ उन्होंने इसे पूरी तरह से मताधिकार से वंचित करने का मामला बताया.

योगेंद्र यादव के दावे पर आयोग के वकील ने जताई आपत्ति

यादव ने अदालत में तीन व्यक्तियों को पेश किया, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें निर्वाचन आयोग ने मृत घोषित कर दिया. इस पर निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने आपत्ति जताई.

द्विवेदी ने अदालत कक्ष में इस तरह की नौटंकी पर आपत्ति जताई और कहा कि यदि यादव इतने चिंतित हैं तो वह उनके नाम शामिल करके रिकॉर्ड को अद्यतन करने में निर्वाचन आयोग की मदद कर सकते हैं. पीठ ने कहा कि यदि अनजाने में कोई त्रुटि हो जाए तो उसमें सुधार किया जा सकता है, क्योंकि यह अभी केवल मसौदा तैयार करने का चरण है.

द्विवेदी ने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया में कहीं-कहीं कुछ त्रुटियां होना स्वाभाविक है और यह दावा कि मृत व्यक्तियों को जीवित और जीवित को मृत घोषित कर दिया गया, हमेशा सही किया जा सकता है, क्योंकि यह केवल एक मसौदा सूची है.

30 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) एक अगस्त को प्रकाशित की गई थी और अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली है, जबकि विपक्ष का दावा है कि यह प्रक्रिया करोड़ों पात्र नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित कर देगी. निर्वाचन आयोग के हलफनामे में बिहार में एसआईआर कवायद को यह कहते हुए उचित ठहराया गया है कि यह मतदाता सूची से अयोग्य व्यक्तियों को हटाकर चुनाव की शुचिता को बढ़ाता है.

यह भी पढ़ेंः सहारा ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, मिले कई अहम सबूत

Source link

Previous Post

‘अब ट्रेन निकल चुकी है और स्टेशन मास्टर…’, शेख हसीना के मामले में बांग्लादेश की कोर्ट ने क्या

Next Post

यूपी में बाढ़: गंगा की धारा का जारी कहर..40 से अधिक गांव में घुसा पानी, ग्रामीणों ने छोड़ा घर; देखें तस्वीरें

Asian Bureau News

Asian Bureau News

Next Post

यूपी में बाढ़: गंगा की धारा का जारी कहर..40 से अधिक गांव में घुसा पानी, ग्रामीणों ने छोड़ा घर; देखें तस्वीरें

Download E-Paper

RECENT POST (अभी -अभी)

  • अमिताभ बच्चन ने थामा हेमा मालिनी का हाथ, गालों पर मला गुलाल, सदाबहार हो गया होली गीत
  • अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 1.5 कुंटल अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • अनपरा पुलिस दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • लखनऊ–दरियाबाद और लखनऊ–रायबरेली रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान, ₹1,21,780 की वसूली
  • अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता में वर्कशॉप विभाग विजेता घोषित, मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

Advertisement

Categories

  • Breaking News
  • Latest
  • UTTAR PRADESH
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • धर्म / ज्योतिष्
  • मनोरंजन
  • राष्‍ट्रीय

Recent News

Breaking News

अमिताभ बच्चन ने थामा हेमा मालिनी का हाथ, गालों पर मला गुलाल, सदाबहार हो गया होली गीत

by Asian Bureau News
March 1, 2026
0

https://www.youtube.com/watch?v=87FYp3YLEBM  अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म ‘बागबान’ बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शामिल है. इसके गाने आज भी...

Read more

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 1.5 कुंटल अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 1.5 कुंटल अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
by Asian Bureau News
March 1, 2026
0

अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना रॉबर्ट्सगंज...

Read more

Advertisement

  • Contact Us
  • Download e-Paper

© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio