नीतीश कटारा हत्याकांड में सजायाफ्ता विकास यादव ने की शादी।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
2002 में एक आईएएस अफसर के बेटे नीतीश कटारा की हत्या के मामले ने पूरे देश को चौंका दिया था। एक बार फिर यह मामला चर्चा में है। दरअसल, इस मामले में सजायाफ्ता विकास यादव ने शादी कर ली है। विकास की शादी की खबर सामने आई तो चर्चा शुरू हुई कि आखिर कैसे बीमार मां की देखभाल का हवाला देकर जमानत लेने वाला कोई हत्यारा बाहर आकर शादी कर सकता है। विकास यादव के पिता डीपी यादव खुद एक बड़े नेता और बाहुबली रहे हैं, जिन पर एक समय अलग-अलग धाराओं में 25 मामले दर्ज थे।
![]()











