तमाम विवादों के बीच आखिरकार फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म पर शुरू से ही विवाद हो रहा था। कोलकाता में इसके लॉन्च इवेंट पर हंगामा हुआ। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म रिलीज को लेकर लोगों पर कई इल्जाम लगाए। इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दो दिनों में कितनी कमाई की है?
Trending Videos
2 of 5
द कश्मीर फाइल्स
– फोटो : यूट्यूब
दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हुआ इजाफा
‘द बंगाल फाइल्स’ को विवाद का फायदा नहीं मिला। पहले दिन फिल्म की कमाई काफी कम रही। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा हुआ। फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 2.04 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, सिमरत कौर, सास्वत चटर्जी, दर्शन कुमार और नामाशी ने अभिनय किया है।
3 of 5
द कश्मीर फाइल्स
– फोटो : यूट्यूब
औसत से कम है फिल्म की कमाई
बताया जाता है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ की लागत 35 करोड़ रुपये है। ऐसे में अगर देखा जाए तो इस फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी है। जानकार मानते हैं कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का 10 फीसद कमाती है, तो उसे औसत माना जाता है। अगर कोई फिल्म 20 फीसद कमाती है, तो उसे अच्छी कमाई माना जाता है।
5 सितंबर को सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्में ‘बागी 4’ और ‘उफ्फ ये सियापा’ रिलीज हुईं। कमाई के मामले में ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ से काफी आगे निकल गई। ‘बागी 4’ ने अब तक 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘उफ्फ ये सियापा’, ‘द बंगाल फाइल्स’ से काफी पीछे है। इसके कलेक्शन के बारे में जानकारी नहीं है।
5 of 5
द कश्मीर फाइल्स
– फोटो : यूट्यूब
फिल्म के बारे में
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल , पल्लवी जोशी और और विवेक अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर बनी है। फिल्म में आजादी और भारत के विभाजन से पहले की भी कहानी दिखाई गई है।