मृतक संजय त्रिपाठी की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
![]()
{“_id”:”696bb4a0fad0e584f7089319″,”slug”:”kanpur-after-suffering-a-loss-of-rs-12-lakh-in-the-stock-market-a-scrap-dealer-committed-suicide-2026-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: शेयर मार्केट में 12 लाख का घाटा, स्क्रैप कारोबारी ने दी जान, सुसाइड नोट से पता लगी खुदकुशी की वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतक संजय त्रिपाठी की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
किदवईनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी ने शुक्रवार शाम पनकी में दोस्त के घर में फंदा लगा कर जान दे दी। वह जमीन बेचने से मिले 12 लाख रुपये शेयर मार्केट में डूबने से परेशान था। ड्यूटी से दोस्त के लौटने पर परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम भेजा।
मूलरूप से बांदा के अतर्रा ओरध निवासी संजय कुमार त्रिपाठी (36) स्क्रैप का कारोबार करते थे। वह दो साल से किदवईनगर के-ब्लाॅक में परिवार के साथ किराये पर रह रहे थे। संजय के छोटे भाई राहुल ने बताया कि संजय शेयर मार्केट में निवेश करते थे। इस कारण उनकाें लाखों का घाटा भी हो चुका था। कुछ दिन पहले पिता भरत लाल ने गांव में कुछ जमीन बेची थी। उसके 12 लाख रुपये भी संजय के संयुक्त खाते में जमा हुए थे। वह पैसा भी उसने शेयर मार्केट में निवेश के बाद डूब गया। इससे वह काफी परेशान था। कारोबार भी सही नहीं चल रहा था।
शुक्रवार दोपहर बाद वह पनकी यार्ड निवासी अपने मित्र धर्मेंद्र से मिलने गया था। वहीं खाना खाया और लेट गया। धर्मेंद्र के ड्यूटी चले जाने पर खुद को अकेला पाकर उसने वहीं फंदा लगा लिया। धर्मेंद्र लौटा तो उसने संजय को फंदे पर लटका पाया। परिजन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने पिता की रकम बर्बाद कर देने की बात लिखी। लिखा कि वह बहुत आहत है। प्लाट का पैसा गंवा दिया। पुलिस के अनुसार युवक ने शेयर मार्केट में पैसा डूबने पर यह कदम उठाया है।
![]()


दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सोमवार को होली और रमजान को लेकर शांति एवं सौहार्द बनाए...
Read moreदुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। तहसील अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र में रेलवे पोल संख्या 09/23 के समीप एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio