Last Updated:
साउथ इंडियन फिल्मों का नाम आते ही अक्सर हमारे जेहन में जबरदस्त एक्शन या प्यारी सी फैमिली ड्रामा फिल्में आती हैं, जिन्हें हम घर के बड़ों और बच्चों के साथ बैठकर देखना पसंद करते हैं. लेकिन हर फिल्म ऐसी नहीं होती. साउथ सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जो अपनी कहानी, सीन्स और थीम के मामले में काफी बोल्ड हैं. इन फिल्मों में थ्रिलर और सस्पेंस तो भरपूर है, लेकिन इनमें कुछ ऐसे एडल्ट सीन्स और गहरी बातें दिखाई गई हैं, जो इन्हें परिवार के साथ देखने लायक नहीं बनातीं. अगर आप इन्हें देखना चाहते हैं, तो अकेले में या दोस्तों के साथ देखना ही बेहतर रहेगा.
नई दिल्ली. जब बात साउथ इंडियन सिनेमा की होती है, तो अक्सर दिमाग में लार्जर दैन लाइफ एक्शन या इमोशनल फैमिली ड्रामा की तस्वीर उभरती है. लेकिन साउथ की हर फिल्म घर के सोफे पर सबके साथ बैठकर देखने वाली नहीं होती. कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी बोल्ड कहानियों से सिनेमा के कायदे बदल दिए हैं. ये फिल्में थ्रिलर और सस्पेंस से तो लबालब हैं, लेकिन इनमें दिखाए गए एडल्ट सीन्स फैमिली वॉच की लिस्ट से बाहर कर देते हैं. यहां पर देखिए लिस्ट.

सुपर डीलक्स: विजय सेतुपति, फहद फासिल और सामंथा रूथ प्रभु जैसे सितारों से सजी यह फिल्म डार्क कॉमेडी का एक मास्टरपीस है. इसमें अपराध और यौन पहचान जैसे जटिल विषयों को कई कहानियों के जरिए पिरोया गया है. फिल्म का बेबाक अंदाज और लीक से हटकर कहानी कहने का तरीका इसे काफी गहरा और केवल मैच्योर दर्शकों के लिए खास बनाता है. यह फिल्म समाज की सोच को एक अलग नजरिए से चुनौती देती है. (फोटो साभार: IMDb)

टिल्लू स्क्वायर: सिद्धू जोन्नलगड्डा की यह तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म हंसी और ठिठोली से भरपूर है. फिल्म में एजी ह्यूमर यानी चटपटे मजाक और एडल्ट सिचुएशंस का तड़का लगाया गया है, जो इसे युवाओं और मैच्योर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाता है. अगर आप हल्की-फुल्की लेकिन बोल्ड कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो ‘टिल्लू स्क्वायर’ एक मजेदार चुनाव हो सकता है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इराट्टा: रोहित कृष्णन के निर्देशन में बनी और जोजू जॉर्ज की दमदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म एक बेहद बोल्ड थ्रिलर है. यह क्राइम और सस्पेंस का ऐसा जबरदस्त मेल है, जो दर्शकों को अंत तक कुर्सी से बांधे रखता है. अपने गहरे और डार्क सिनेमाई अनुभव के कारण यह फिल्म बच्चों के लिए बिल्कुल नहीं है. अगर आप मैच्योर और दिमाग हिला देने वाली थ्रिलर पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए ही है. (फोटो साभार: IMDb)

आरएक्स 100: कार्तिकेय गुम्माकोंडा की यह फिल्म ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी एक दिल दहवा देने वाली लव स्टोरी है. अपनी चौंका देने वाली कहानी और स्टीमी सीन्स के लिए मशहूर यह फिल्म रोमांस और बदले की एक ऐसी डार्क दास्तां है, जो रूह कंपा देती है. इसमें बोल्डनेस और हिंसा का स्तर काफी ज्यादा है, इसलिए यह फिल्म फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए बिल्कुल नहीं बनी है. (फोटो साभार: IMDb)

इरुट्टू अरयिल मुरट्टू कुथु: यह एक शुद्ध एडल्ट कॉमेडी फिल्म है, जिसमें बोल्ड ह्यूमर और सेक्सुअल एडवेंचर्स का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. फिल्म की कहानी में अलौकिक यानी सुपर नेचुरल ट्विस्ट भी डाले गए हैं, जो इसे एक हॉरर-कॉमेडी का रूप देते हैं. यह पूरी तरह से एक एडल्ट एंटरटेनर है, जिसे केवल मनोरंजन और हंसी-मजाक के उद्देश्य से बनाया गया है, और इसमें बोल्डनेस की कोई कमी नहीं है. (फोटो साभार: IMDb)

बॉयज: सिद्धार्थ और जेनेलिया डिसूजा की यह फिल्म दोस्ती, प्यार और किशोरावस्था के विद्रोह की एक दिलचस्प कहानी है. 2000 के दशक की शुरुआत में आई इस फिल्म ने अपनी बोल्ड सिचुएशंस और बेबाक अंदाज से तमिल सिनेमा के पुराने ढर्रों को चुनौती दी थी. युवाओं की जिंदगी और उनकी उलझनों को पर्दे पर जिस तरह से उतारा गया है, वह आज भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहता है. (फोटो साभार: IMDb)
![]()











