सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बिनगवां में शनिवार को प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद विशाल वर्मा (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवक ने खुदकुशी से पहले प्रेमिका का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर डिलीट कर दिया। इसके बाद अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
खेती करने वाले विशाल के पिता राजू पासवान ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह पत्नी रूपरानी को दवा दिलाने गए थे। छोटा बेटा गोपी काम से बाहर था और बेटियां रोशनी, पूजा, आरुषि खेत गई थीं। बड़ा बेटा विशाल घर पर अकेला था। देर शाम जब आरुषि घर पहुंची तो धन्नी के सहारे विशाल का शव लटकता मिला। जमीन पर विशाल का टूटा मोबाइल पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाल का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। परिवार के लोगों ने युवती के परिजनों से शादी की बात रखी तो उन्होंने मना कर दिया।
![]()












