Last Updated:
‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू से धमाल मचा दिया है. न सिर्फ ऑडियंस बल्कि सेलेब्स भी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की तारीफ कर रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की अदाकारी को सराह रहे हैं. अल्लू अर्जुन, विजय देवकों…और पढ़ें
‘धुरंधर 2’ की बॉलीवुड-साउथ के सेलेब्स कर रहे हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
मुंबई. ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. एक दिन पहले फिल्म का पेड प्रीव्यू हुआ, जिससे मेकर्स ने 52 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की.आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है. पेड प्रीव्यू देखने वालों ने रणवीर सिंह की अदाकारी की तारीफ की. अब तेलुगू सुपरस्टार और पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की तारीफ की है. इतना ही नही, विजय देवरकोंडा और अनुपम खेर ने फिल्म को सराहा है.
अनुपम खेर ने रणवीर सिंह की अदाकारी को बताया रियल
अनुपम खेर का मानना है कि रणवीर ने जिस तरह से अपने किरदार की मर्यादा और संजीदगी को बनाए रखा, उसी वजह से फिल्म इतनी असली और विश्वसनीय लग सकी. उन्होंने कहा कि एक सुपरस्टार होने के नाते रणवीर चाहते तो ओवरएक्टिंग या लाइमलाइट बटोरने की कोशिश कर सकते थे, लेकिन उन्होंने खुद को शांत और संयमित रखा.
अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह-आदित्य दर पर जताया गर्व
अल्लू अर्जुन ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद एक्स पर लिखा, “अभी-अभी देखा ‘धुरंधर 2’ स्वैग के साथ देशभक्ति. एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी. तालियां बजाने वाले कई पल. धमाका! पूरी टीम को बधाई.. आर माधवन गारु और सभी कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी. बेहतरीन टेक्नीकल साइड. गर्व है कि रणवीर सिंह जैसा ब्रिलियंट और प्रतिभाशाली एक्टर हमारे देश में हैं. आरवीएस फायर है. आदित्य धर गारु ने तो कमाल ही कर दिया. खुशी है कि उनके जैसा फिल्ममेकर हमारे देश मे हैं. एक भारतीय… इंटरनेशनल स्वैग. जय हिंद”

![]()











