Last Updated:
50 साल के इस एक्टर ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. तीन दशकों के करियर में वह हीरो बनकर तो पहचान नहीं बना पाए लेकिन वह उसके भी हकदार थे. लेकिन 2025 में विलेन बनते ही उन्होंने इतिहास रच दिया. विलेम के किरदार ने उन्हें शाहरुख खान के बाद एक साल में 2000 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया. अब 2026 में भी वह साउथ से बॉलीवुड तक में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.
नई दिल्ली. 50 साल की उम्र पार कर चुके इस एक्टर की कहानी बॉलीवुड में संघर्ष और वापसी का शानदार उदाहरण है. करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर हीरो की थी, लेकिन लंबे समय तक वह वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी. कई फिल्मों में लीड रोल निभाने के बावजूद उनकी छवि मजबूत नहीं बन सकी. हालांकि वक्त के साथ उन्होंने अपने किरदारों में बदलाव किया और जैसे ही उन्होंने नेगेटिव और ग्रे शेड वाले रोल्स अपनाए, उनका करियर नई ऊंचाई पर पहुंच गया.

अब 2026 में भी यह एक्टर कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ छाने को तैयार है. ये एक्टर अब सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ में भी गदर मचाने के लिए तैयार हैं. नए जॉनर में भी हाथ आजमा रहे हैं, जिससे उनका करियर और मजबूत होता दिख रहा है.

ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि अक्षय खन्ना हैं. ‘धुरंधर’ के क्लाइमेक्स में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत हो जाती है. लोगों को उम्मीद थी कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अक्षय खन्ना की वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लेकिन इस फिल्म के साथ उनका नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षय खन्ना अब साउथ सिनेमा में भी धमाल मचाने को तैयार हैं. ‘हनुमान’ फेम प्रसांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की फिल्म ‘महाकाली’ से वह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं . पूजा कोल्लूरु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय खन्ना ऋषि शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे.

उनका फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें वह किरदार में पूरी तरह से घुले-मिले नजर आ रहे हैं. फिल्म में भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं और यह 2026 में हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी.

सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना की जोड़ी ‘इक्का’ में एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अभिनय करती नजर आएगी. ‘महाराज’ फेम सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक इंटेंस एक्शन थ्रिलर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना इसमें मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में होंगे. दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख अहम किरदारों में होंगी. यह फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

‘दृश्यम 2’ में आईजी तरुण अहलावत की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना को खूब पसंद किया गया था. दृश्यम 3 में भी उनके नाम की चर्चा थी. लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट्स से हाछ खींच लिए. दरअसल, कहा गया कि धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अक्षय ने फिल्म की फीस को बढ़ाने की बात कही, जिसपर मेकर्स और एक्टर के बीच बात नहीं बन सकी.<br />फिलहाल इस बात का आधिकारिक तौर पर इंतजार है कि वह फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं.

इन फिल्मों के अलावा अक्षय खन्ना अपनी आने वाली लाइनअप को और मजबूत बनाने के लिए कई दिलचस्प स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं.
![]()













