सोनभद्र/एबीएन न्यूज। District Bar Association Sonbhadra के सत्र 2025-26 के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। इस चुनाव में अरुण कुमार सिंह को अध्यक्ष तथा राजेंद्र कुमार यादव को महामंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से पूरी होने पर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद शुक्रवार को आयोजित एक सादे समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद नागर को चुना गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदु यादव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) पद पर चतुर्भुज शर्मा और संतोष कुमार यादव तथा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर आशुतोष कुमार पटेल और आशुतोष कुमार पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह, सचिव पुस्तकालय पद पर अभिषेक सिंह मौर्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ कार्यकारिणी में भोला सिंह पटेल, अशोक कुमार पाठक, परमेश्वर सिंह, कृष्ण मुरारी, गुलाब वैश्य और अनिल कुमार सिंह को शामिल किया गया है। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्रकला गिरी, मार्तंड प्रताप सिंह, सुमन, राकेश कुमार सिंह, सुदेश कुमार और रमन कुमार का चयन किया गया है।
घोषणा के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य, पूर्व पदाधिकारी और बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। चुनाव निर्विरोध संपन्न होने से बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
![]()












