03:55 PM, 19-Feb-2025
Cm Of Delhi: भाजपा सांसद दीपक प्रकाश बोले- कल दिल्ली में सूर्योदय होने जा रहा
भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, ‘दिल्ली में कल सूर्योदय होने जा रहा है। विकास अब जमीनी सतह पर होगा… कल पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में एक नई सरकार का गठन होगा… कल का आयोजन वास्तव में एक ऐतिहासिक आयोजन है। 27 साल बाद भाजपा की सरकार (दिल्ली में) शपथ लेगी… कल कुशासन के अंत के साथ सुशासन का प्रारंभ होगा।’
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “दिल्ली में कल सूर्योदय होने जा रहा है। विकास अब जमीनी सतह पर होगा… कल पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में एक नई सरकार का गठन होगा…… pic.twitter.com/AeBgGNYrqn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
03:13 PM, 19-Feb-2025
आज शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ को भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का स्वागत किया है। सचदेवा ने कहा है की 19 फरवरी को शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिती में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।
03:00 PM, 19-Feb-2025
भाजपा नेता तरुण चुघ ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। ये भरपूर आशीर्वाद जनादेश में तब्दील हो गया है। कल दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। मुझे लगता है कि रामलीला मैदान में होने वाली यह दिल्ली की सबसे ऐतिहासिक घटना होगी। दिल्ली की जनता ने एक तानाशाह शासक को उसके झूठ, छल और धोखाधड़ी की सजा दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विश्वस्तरीय राजधानी बनने की ओर अग्रसर होगी। हर गरीब, आम आदमी सबसे बड़ा वीआईपी है और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नई कैबिनेट को आशीर्वाद देने के लिए यहां मौजूद रहेगा। कल सुबह 11 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा।”
#WATCH भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। ये भरपूर आशीर्वाद जनादेश में तब्दील हो गया है। कल दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। मुझे लगता है कि रामलीला मैदान में होने वाली यह दिल्ली की सबसे… https://t.co/2zYeOs8XUT pic.twitter.com/yIwSdg04LM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
02:43 PM, 19-Feb-2025
सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी
दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है।
02:22 PM, 19-Feb-2025
बॉलीवुड से भी आ सकते हैं कई मेहमान
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस का बहुस्तरीय घेरा मौजूद रहेगा।
01:48 PM, 19-Feb-2025
रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ बने पर्यवेक्षक
भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया है। इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।
01:16 PM, 19-Feb-2025
कई राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चूंकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे, इसलिए उनकी सुरक्षा में एसपीजी का घेरा मौजूद रहेगा।
01:15 PM, 19-Feb-2025
रामलीला मैदान में किए गए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम
गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली वासियों को उनका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। गुरुवार यानी 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां की गई हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने समारोह स्थल की सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।
01:00 PM, 19-Feb-2025
भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म
भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। दिल्ली के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कुछ देर में होगा। दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इससे पर्दा आज उठ जाएगा। आज शाम 7 बजे भाजपा के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
12:33 PM, 19-Feb-2025
भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू
भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद हैं। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं, दिल्ली के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान होगा।