लखनऊ। आरडीएसओ में दिनांक 21.02.2025 को श्री सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’जी की जयंती के अवसर पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आरंभ निराला जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात, संगठन के कार्मिकों द्वारा ‘निराला’ जी के व्यक्तित्व और कृतित्व, ‘निराला’ जी क्रांति और विद्रोह के कवि के रूप में, ‘निराला’ जी एक उपन्यासकार के रूप में आदि विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए।

साहित्यिक संगोष्ठी के वक्ताओं को राजभाषा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर दिनांक 10.01.2025 को आयोजित हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधि अधिकारी एवं पूर्व राजभाषा अधिकारी श्री अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।