Holi Ka Panchang 14 March 2025: होली का पर्व विशेष है, काशी और मथुरा की होली तो विश्व प्रसिद्ध है. इस दिन का धार्मिक महत्व है. बात जब धर्म से जुड़ जाती है तो पंचांग की आवश्यकता पड़ती है. सनातन धर्म में पंचाग देख कर कार्य करने की परंपरा है. हिंदू धर्म में सनातन काल से त्योहार को मनाने के लिए पंचांग को देखने की परंपरा चली आ रही है. 14 मार्च 2025 को होली (Holi) का त्योहार है. ये रंगों का पर्व जीवन में प्रेम और खुशी का प्रतीक है. घर की छत पर लगे ध्वज को बदलने के लिए होली सबसे अच्छा समय माना जाता है.
घर में लगा ध्वज परिवार में मान-सम्मान, सुख-समृद्धि लाता है. होली के दिन सुबह गणपति जी, श्रीकृष्ण और शिव जी को गुलाल अर्पित करें, सबसे पहले भगवान संग होली खेलना शुभ माना गया है, ईश्वर के आशीर्वाद से हमारे जीवन में भी खुशी के रंगों की बहार आती है.
होली (Holi 2025) के दिन मीन संक्रांति भी है, ऐसे में इस दिन तांबे के सूर्य की तस्वीर घर में लगाना शुभ होगा, इसके प्रभाव से व्यक्ति के सम्मान में वृद्धि होती है. रोग-दोष दूर रहते हैं. होली वाले दिन जरुरतमंदों को मिठाई बांटे, कहते हैं इससे व्यक्ति ग्रहों के दोषों से मुक्ति पाता है.
होली वाले दिन जीवनसाथी के साथ इस रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि यह रंग रिश्तों में मजबूती प्रदान करता है.
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 14 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)
पंचांग, 14 मार्च 2025 (Panchang 14 March 2025)
तिथि | पूर्णिमा (13 मार्च 2025, सुबह 10.35 – 14 मार्च 2025, दोपहर 12.23) |
पक्ष | शुक्ल |
वार | शुक्रवार |
नक्षत्र | उत्तराफाल्गुनी |
योग | शूल |
राहुकाल | सुबह 11.01 – दोपहर 12.30 |
सूर्योदय | सुबह 6.32 – शाम 6.29 |
चंद्रोदय |
शाम 6.38 – चंद्रास्त नहीं |
दिशा शूल |
पश्चिम |
चंद्र राशि |
सिंह |
सूर्य राशि | कुंभ |
शुभ मुहूर्त, 14 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 14 March 2025)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 4.55 – सुबह 5.44 |
अभिजित मुहूर्त | दोपहर 12.07 – दोपहर 12.54 |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 06.26 – शाम 6.51 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02.30 – दोपहर 03.18 |
अमृत काल मुहूर्त |
सुबह 12.56 – दोपहर 2.42, 15 मार्च |
निशिता काल मुहूर्त | रात 12.06 – प्रात: 12.54, 15 मार्च |
होलिका दहन कब होगा (Holika Dahan) – होलिका दहन 13 मार्च 2025 को होगा, इस दिन भद्रा रहेगी.
होली पर भद्रा रहेगी या नहीं – होली वाले दिन भद्रा का साया नहीं है.
होली पर चंद्र ग्रहण – इस साल रंगों की होली वाले दिन चंद्र ग्रहण भी रहेगा, हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
14 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – दोपहर 3.30 – शाम 5.59
- आडल योग – सुबह 6.46 – सुबह 11.42
- गुलिक काल – सुबह 8.02 – सुबह 9.31
Barsana Holi 2025: मथुरा में बरसाना के श्री राधा रानी मंदिर में कब होगा रंगोत्सव, जानें इसकी विशेषता
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.