लखनऊ/एबीएन न्यूज। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मासिक ग्रीवांस कैंप का आयोजन दिनांक 11 जुलाई 2025 को नगर अभियंता कार्यालय, सिविल निदेशालय में किया गया। इस ग्रीवांस कैंप में कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सामने रखा। उपस्थित अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए, मौके पर ही अधिकांश मामलों का समाधान सुनिश्चित किया।
आरडीएसओ प्रबंधन ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से निस्तारित करने की प्रतिबद्धता के तहत इस तरह के ग्रीवांस कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। इससे कर्मचारियों को अपनी बात रखने का एक सहज और सुगम मंच मिलता है, साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान में भी मदद मिलती है।
कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनके मनोबल में वृद्धि होती है और संगठन के प्रति विश्वास मजबूत होता है।