उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
भर्ती का विस्तृत विज्ञापन बृहस्पतिवार को आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा, आरक्षण एवं आयु में छूट के संबंध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश आदि के बारे में विस्तार से विवरण दिया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन देखने के बाद अर्ह होने की स्थिति में ही आवेदन करें।











