लखनऊ/एबीएन न्यूज। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 35 रेल कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं का सफल निर्वहन करते हुए 31 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर 3 अक्टूबर 2025 को मंडल कार्यालय सभागार में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्रीमती अरिमा भटनागर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उनकी रेल सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, श्री सुनील कुमार वर्मा ने प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भुगतान भेजा जाएगा, जो स्वतः उनके खातों में क्रेडिट हो जाएगा। यह आयोजन उत्तर रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने की परंपरा का प्रतीक है।
![]()












