बीना/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। एनसीएल बीना परियोजना की नवनिर्वाचित महिला कल्याण समिति सदस्य मोनिका दास का कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस) द्वारा बीना संगठन कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता महामंत्री अशोक कुमार पाण्डेय ने की, जबकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कर्मियों एवं संगठन सदस्यों की उपस्थिति रही।
महामंत्री अशोक पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि मोनिका दास को महिला कल्याण समिति की सदस्य बनाए जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत एवं संगठित बनेगा।
कार्यक्रम में बीना शाखा के संरक्षक स्वप्निल दास, अध्यक्ष अभिषेक सिंह, सचिव कृष्ण बिहारी गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित महिलाओं—पूनम देवी, प्रतिमा देवी, आशा देवी, मंती देवी, शकुंतला देवी, सुनीता सारयम और सुनीता कुमारी—को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साह और गरिमा से भर उठा। जानकारी के अनुसार, मोनिका दास बीना स्थित अटल अस्पताल में मेट्रोन (मुख्य नर्स) के पद पर कार्यरत हैं और अपने सेवा भाव तथा नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। इस अवसर पर दिलीप पाण्डेय, सुशील यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
![]()












