Last Updated:
धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा के रिकॉर्ड हिला दिए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 240 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया है.
नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने अपने पहले दिन दुनियाभर में 240 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई करते हुए बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पैन-इंडिया की सबसे बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ डाले है. फिल्म ने 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई इससे पहले 18 मार्च को पेड प्रिव्यू के जरिए फिल्म का शो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े पैमाने पर हुआ.

सिर्फ पेड प्रिव्यू से ही फिल्म ने देश में 43 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई कर ली थी. इसी के साथ फिल्म ने रिलीज डे यानी 19 मार्च से पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

रिलीज डे पर फिल्म ने न सिर्फ अपनी रफ्तार बरकरार रखी, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी जबरदस्त कारोबार किया. गुरुवार को फिल्म ने देश में 102 करोड़ रुपये नेट की कमाई की, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक दिन में सबसे बड़ी नेट कलेक्शन है. इसके साथ ही फिल्म का देश में नेट कलेक्शन पहले दिन खत्म होते-होते 145 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत में उगादी और गुढ़ी पड़वा की छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिला, लेकिन विदेशों में इस अतिरिक्त लाभ के बावजूद फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 60 करोड़ रुपये की कमाई की. विदेशों में फिल्म का कुल आंकड़ा अब 9 मिलियन डॉलर यानी करीब 75 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया है.

इस तरह ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले दिन (पेड प्रिव्यू सहित) दुनियाभर में 240 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई कर ली. इसमें से अकेले रिलीज डे पर 165 करोड़ रुपये ग्रॉस शामिल हैं. ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड के सबसे बड़े ओपनिंग रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘जवान’ के नाम था, जिसने 129 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग की थी.

‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड की सीमाओं को पार करते हुए पिछले दशक की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन में आरआरआर, बाहुबली 2, कल्कि 2898 एडी और केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ दिया है.

आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और अब तक उसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म आज भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है. अब इसके सीक्वल के और भी बड़े आंकड़े छूने की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि यह फिल्म न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी.

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 की यह ओपनिंग न सिर्फ फिल्म की पॉपुलैरिटी दिखाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि दर्शक अब बड़े स्केल और दमदार कंटेंट वाली फिल्मों को प्राथमिकता दे रहे हैं.
![]()












