लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक Gaurav Agrawal ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को फरवरी 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर परिचालन विभाग के 02 कर्मचारियों तथा इंजीनियरिंग विभाग के 06 रेलवे ट्रैकमैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी Dr. Shilpi Kannaujia, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) Gaurav Gupta तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) J. N. Gupta सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचालन विभाग के जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें पारस कुमार (स्टेशन मास्टर, बिन्दौरा) तथा विनय कुमार पटेल (वरिष्ठ गाड़ी प्रबंधक माल, गोण्डा) शामिल हैं। वहीं इंजीनियरिंग विभाग के रेलवे ट्रैकमैन कर्मचारियों में उदय प्रकाश गौड़ (बिसवां), बिरजु यादव (बस्ती), प्रभात कुमार (बादशाहनगर), अनिल पाल (गोण्डा), रामप्रताप (मनकापुर) और अजय कुमार चौरसिया (बस्ती) को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा और परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
![]()













