08:55 AM, 15-Feb-2025
भाजपा से 5 और कांग्रेस से 4 महिला मेयर प्रत्याशी थी चुनावी मैदान में
इस बार मेयर के लिये भाजपा-कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने जहां पांच महिलाओं को महापौर की टिकट दी है, तो वहीं कांग्रेस ने चार महिलाओं को महापौर प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।
08:52 AM, 15-Feb-2025
ये हैं छत्तीसगढ़ के दस नगर निगम और बीजेपी-कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी
- रायपुर नगर निगम से बीजेपी की मीनल चौबे के सामने कांग्रेस की दिप्ती प्रमोद दुबे
- दुर्ग नगर निगम से बीजेपी की अलका बाघमार के सामने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू
- बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी की पूजा विधानी के सामने कांग्रेस के प्रमोद नायक
- अंबिकापुर नगर निगम से बीजेपी की मंजूषा भगत के सामने कांग्रेस के अजय तिर्की
- राजनांदगांव नगर निगम से बीजेपी के मधुसूदन यादव के सामने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
- धमतरी नगर निगम से बीजेपी के जगदीश रामू रोहरा के सामने कांग्रेस के विजय गोलछा
- जगदलपुर नगर निगम से बीजेपी के संजय पांडे के सामने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू
- रायगढ़ नगर निगम से बीजेपी के जयवर्धन चौहान के सामने कांग्रेस के जानकी काटजू
- कोरबा नगर निगम से बीजेपी के संजू देवी राजपूत के सामने कांग्रेस की उषा तिवारी
- चिरमिरी नगर निगम से बीजेपी के राम नरेश राय के सामने कांग्रेस के विनय जायसवाल
08:40 AM, 15-Feb-2025
इन नगरीय निकायों के आएंगे चुनाव परिणाम
- नगर निगम- 10
- नगर पालिका परिषद- 49
- नगर पंचायत – 114
- दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों के लिये 5 वार्डों में उप निर्वाचन हुआ था, इसके भी परिणाम आज जारी होंगे।
08:39 AM, 15-Feb-2025
मतगणना केंद्र में ये सामग्री नहीं ले जा सकेंगे
मतगणना स्थल में अभिकर्ता या अन्य कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
07:59 AM, 15-Feb-2025
Chhattisgarh Nikay Chunav Result Live: निकाय चुनाव का परिणाम आज, मतगणना शुरू; यहां जानें पल-पल का अपडेट
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन खोली जायेगी। ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर दो या तीन बजे तक अधिकांश नगरीय निकायों के परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।