बीना/सोनभद्र। थाना रॉबर्टगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज आगन्तुक योगेश शुक्ला सर्वेक्षक, खनिज विभाग राबर्ट्सगंज, सोनभद्र जिला खनिज कार्यालय कलेक्ट्रेट लोढ़ी सोनभद्र (उ0प्र0) के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 18.02.2025 समय 21.15 बजे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी बैरियर के पास खान निरीक्षक के द्वारा पुलिस बल के साथ उप खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन सं0 UP62 BT 3411, जिस पर 21 घनमीटर गिट्टी भरी थी। वाहन के वाहन चालक के द्वारा खड़ा कर परिवहन प्रपत्र दिखना व उक्त वाहन का UP62 BT 3411 कुट रचित वाहन के चेचिस नं0 को ऐप के माध्यम से जाँच करने पर उक्त वाहन का दुसरे वाहन का नं0 प्लेट लगा कर उप खनिज का परिवहन किया जाना पाया गया। वाहन चालक के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचा गया। उपरोक्त वाहन चालक दीपक कुमार गौड़ पुत्र श्री विनय कुमार गौड़ निवासी उंचनीखुर्द थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर से पूछ-ताछ करने के बताया गया कि वह अपने वाहन में वाहन स्वामी के कहने पर ऐसा कर रहा था, उक्त चालक को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.02.2025 समय करीब 15.00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-182/25 धारा-61(2)ख , 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)/58/72(6) उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधिनियम व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 संजय सिंह प्रभारी चौकी अस्पताल थाना राबर्ट्सगंज, हे0का0 अवधेश कुमार प्रजापति मौजूद रहे।