बीना/सोनभद्र। आम आदमी पार्टी ने सोनभद्र में संगठन को मजबूत करने के लिए जनता के बीच संघर्ष, लोगों के लिए लड़ना, सेवा करना और रचनात्मक कार्य करने के लिए संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के निर्देश पर शनिवार को सुबह 9 बजे ग्राम अइलकर वि0स0 रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में डॉ बाबा साहेब अंबेडकर स्थल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करके साफ सफाई किए। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने जेल वोट फावड़ा का सिद्धांत दिया। जो जेल-संघर्ष का प्रतीक, वोट-परिवर्तन का प्रतीक व फावड़ा-रचनात्मकता का प्रतीक है। श्रमदान कार्यक्रम हर महीने के पहले शनिवार को नियमित जिले में अलग अलग स्थानों पर आगे भी चलेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, संरक्षक राजेंद्र मौर्या, वि0स0 अध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला सचिव कमला, वि0स0उपाध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, अनवर अली, राम रतन मौर्या, अशोक मौर्या, अजय मौर्या, श्यामलाल मौर्या, बन्हुई देवी, कलावती देवी, गिरिजा देवी, प्रभादेवी, अमरावती, मुन्नी देवी, मोतीरानी, सीमा, शकुंतला, विमला आदि लोग शामिल रहे।